loader image
Monday, September 14, 2026

कांग्रेस MLA के पति ने BJP जॉइन की:CM ने पटका पहनाया, रेनू बाला ने कार्यक्रम से बनाई दूरी; ऋषिपाल बोले-कांग्रेस में कुर्सी की राजनीति

हरियाणा में साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति ऋषिपाल ने शुक्रवार को BJP जॉइन कर ली। CM नायब सैनी ने व्यासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनकी जॉइनिंग कराई। विधायक रेनू बाला खुद मौजूद नहीं रहीं। हालांकि, पिछले कई दिनों से वे खुद सीएम के इस कार्यक्रम के लिए न्योता देने के लिए सभाएं कर रहीं थी।

भाजपा का पटका पहने के बाद इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा- कांग्रेस में विकास की नहीं कुर्सी की राजनीति थी। भाजपा में आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।

दो बार की विधायक रेनू बाला का नाम राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायकों में था। पार्टी उन्हें सस्पेंड कर चुकी है। उसके बाद से वो सरकारी कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रही हैं।

पिछले दिनों ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री अनिल विज के साथ बैठी नजर आईं थी। उनके पति ऋषिपाल पेश से इंजीनियर हैं। वो विधायक पत्नी की सियासी गतिविधियां भी संभालते हैं।

ऋषिपाल ने कहा कि कांग्रेस ने रेनू बाला को केवल निलंबित किया है, निष्कासित नहीं। रेनू कांग्रेस के आधिकारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखेंगी, लेकिन उनकी राजनीतिक पहचान कांग्रेस से ही जुड़ी रहेगी।

सीएम ने रेनू बाला के समर्थकों को भी बीजेपी जॉइन करवाई ।
सीएम ने रेनू बाला के समर्थकों को भी बीजेपी जॉइन करवाई ।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी कर्मबीर बौद्ध की बजाय भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को वोट डाला। इन्हीं में रेनू बाला का भी नाम आया। कांग्रेस उन्हें निलंबित कर चुकी है। उसकी बाद से कांग्रेस उन्हें पार्टी मीटिंग में भी नहीं बुला रही।

कांग्रेस से निलंबन के बाद से रेनू बाला अब लगातार सरकारी कार्यक्रमों में नजर आ रही हैं। वह भाजपा नेताओं के साथ मंच भी शेयर कर रही हैं। पिछले दिनों यमुनानगर में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उनकी कुर्सी भाजपा विधायकों के बीच में लगी थी। वह मंत्री अनिल विज से एक कुर्सी दूर बैठीं।

कानून व संवैधानिक मामलों के जानकार एडवोकेट हेमंत कुमार कहते हैं-कांग्रेस ने विधायकों को निलंबित किया, इससे उनकी विधानसभा सदस्यता पर कोई खतरा नहीं आया। यदि ये विधायक BJP या दूसरी पार्टी जॉइन करते हैं, तो वे अयोग्य घोषित हो जाएंगे और विधायक पद चला जाएगा। ऐसे में संभावना कम है कि अभी ये निलंबित विधायक भाजपा जॉइन करने का जोखिम लें। सदन के भीतर ये विधायक कांग्रेस का व्हिप मानने को भी मजबूर होंगे।

विधायक रेनू बाला पति ऋषिपाल के साथ।
विधायक रेनू बाला पति ऋषिपाल के साथ।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यासपुर में समर्थकों को न्यौता देने पहुंचीं विधायक रेनू बाला और साथ में पति ऋषिपाल।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यासपुर में समर्थकों को न्यौता देने पहुंचीं विधायक रेनू बाला और साथ में पति ऋषिपाल।

रेनू बाला का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने जिला परिषद चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें जिला परिषद चेयरपर्सन बनीं। इसके बाद 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तब लगातार दो बार भाजपा प्रत्याशी को हराकर विधायक बन रही हैं। अब उनके पति के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने एक बार फिर जिले की राजनीति को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है।

साढौरा से विधायक रेनू बाला।
साढौरा से विधायक रेनू बाला।

ऋषिपाल की भाजपा में एंट्री को साढौरा विधानसभा के राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और साढौरा से 3 बार विधायक रह चुके बलवंत सिंह भी मंच पर मौजूद रहेंगे। बलवंत सिंह को रेनू बाला ने लगातार 2 बार हराया है। ऐसे में दोनों परिवारों का एक मंच पर आना आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में अभी से चर्चा शुरू हो गई है कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा साढौरा सीट पर किस चेहरे पर दांव लगाएगी। ऋषिपाल के भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट की दावेदारी को लेकर नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।
कांग्रेस के 5 निलंबित विधायक साढौरा से रेनू बाला, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, रतिया से जरनैल सिंह, हथीन से मोहम्मद इजराइल और पुन्हाना से मोहम्मद इलियास लगातार सरकारी कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। यही नहीं जरनैल सिंह रतिया, रेनू बाला ने तो बकायदा सीएम के कार्यक्रमों के लिए गांव-गांव जाकर न्योता भी दिया। मोहम्मद इजराइल व मोहम्मद इलियास लगातार सरकारी व सीएम की तारीफ कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

BJP सरकार के कार्यक्रमों में दिख रहे कांग्रेस विधायक PHOTOS

यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ मंच साझा करती हुई कांग्रेस से सस्पेंड विधायक रेणु बाला। साथ में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा भी मंच पर बैठे हैं।
यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ मंच साझा करती हुई कांग्रेस से सस्पेंड विधायक रेणु बाला। साथ में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा भी मंच पर बैठे हैं।
23 मई को फतेहाबाद में ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी के साथ रतिया विधायक जरनैल सिंह।
23 मई को फतेहाबाद में ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी के साथ रतिया विधायक जरनैल सिंह।
पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास (दाएं से पहले) सीएम से मुलाकात करते हुए।
पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास (दाएं से पहले) सीएम से मुलाकात करते हुए।
भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल।
भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!