loader image

किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सील | दाता सिंह वाला बॉर्डर पर हाई अलर्ट |

हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग। - Dainik Bhaskar

हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग।

हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर को हरियाणा पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के मद्देनजर यहां भारी बैरिकेडिंग की गई है, जिसके कारण वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फिलहाल बॉर्डर पर किसी भी किसान की मौजूदगी नहीं है, लेकिन बैरिकेडिंग के कारण आम राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल।
हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल।

प्रशासन के अनुसार, किसान संगठनों ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) के विरोध में आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!