loader image
Saturday, May 2, 2026

हरियाणा में 2500 नए पटवारियों की भर्ती: लाल डोरा और जमीन से जुड़े काम होंगे तेज


चंडीगढ़: हरियाणा में लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में अगले 4 दिनों के भीतर करीब 2500 नए पटवारियों को नियुक्ति दी जाएगी, जिससे जमीन और राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

भू अभिलेख निदेशालय ने हाल ही में सभी चयनित पटवारियों से तैनाती के लिए उनके पसंदीदा 5-5 जिलों के नाम मांगे थे। इसके साथ ही उन्हें 7 अलग-अलग विभागों में काम करने के विकल्प भी दिए गए थे। सभी उम्मीदवारों ने अपने विकल्प विभागीय पोर्टल पर दर्ज कर दिए हैं।

पटवारियों को जिन विभागों में तैनाती के विकल्प दिए गए हैं, उनमें राजस्व विभाग, कंसोलेटेडेशन ऑफ होल्डिंग्स डिपार्टमेंट, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वन विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और लोक निर्माण विभाग शामिल हैं।

नए पटवारियों की नियुक्ति के बाद प्रदेश में पटवार सर्कलों की संख्या 2691 से बढ़कर 5077 हो जाएगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुधार आएगा।

भू अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल के अनुसार, सबसे पहले खाली पदों को भरा जाएगा और खासतौर पर स्वामित्व और लाल डोरा से जुड़े कामों के लिए करीब 1500 पटवारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले ढाई महीने में नए पटवार सर्कल भी स्थापित कर दिए जाएंगे।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!