loader image
Friday, June 5, 2026

राजौंद में दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ व दहशत फैलाने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 05 जून (Sahil Kasoon) राजौंद दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ व दहशत फैलाने के मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना राजौंद एसएचओ इंस्पेक्टर रामनिवास तथा एंटी नारकोटिक सैल-टू प्रभारी पीएसआई सनेश की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजौंद निवासी महिपाल, विनोद, जालंधरी मोहला कैथल निवासी विशाल, बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी मुना, अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी आर्यन, पूंडरी निवासी कुलदीप तथा गांव हजवाना निवासी सुमित शामिल है।
थाना राजौंद एसएचओ इंस्पेक्टर रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि राजौंद निवासी संदीप कुमार की शिकायत अनुसार 31 मई शाम करीब 8:30 बजे कुछ व्यक्तियों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर हमला किया, दुकान के ताले तोड़े तथा उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की। अगले दिन 1 जून को आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोबारा शिकायतकर्ता की दुकान पर हमला किया। शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को काबू किया गया। पूछताछ दौरान खुलासा हुआ की आरोपी महिपाल तथा शिकायतकर्ता संदिप का दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी महिपाल ने आरोपी विनोद को कहा की उसका संदीप से दुकान को लेकर विवाद चल रहा है, मेरी दुकान पर कब्जा कर रखा है, जो वह कब्जा छुड़वाना है। विनोद ने इस बारे आरोपी कुलदीप से बातचीत की तथा आरोपी संदीप अपने 4 अन्य साथियों को लेकर पंहुचा। आरोपी महिपाल द्वारा सभी आरोपियों को उक्त वारदात करने व कब्जा दिलवाने के लिए पैसे दे रखे थे। एसएचओ ने कहा की कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कैथल पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!