517 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में एंटी नारकोटिक सैल द्वारा राजस्थान निवासी अफीम सप्लायर गिरफ्तार
कैथल, 08 जून (Sahil Kasoon) नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार नशा सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 517 ग्राम अफीम बरामदगी मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव उटेल जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी भेरूलाल को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 जून को एंटी नारकोटिक सेल के एसआई बलराज सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर आश्रम पबनावा के पास नाकाबंदी कर गाड़ी में सवार आए गांव फरल निवासी बिजेंद्र सिंह को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से 517 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना ढाण्ड में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई जसमेर सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी
बिजेंद्र सिंह ने कबूल किया था कि उसको यह अफीम बैरुलाल उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपए ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एंटी नारकोटिक सैल पुलिस गिरफ्त में राजस्थान निवासी अफीम सप्लायर




