loader image

दुकान पर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़कर सामान बाहर फेंकने के मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार,


दोनों आरोपी थाना कलायत पुलिस गिरफ्त में।

कैथल, 14 सितंबर ( साहिल कसून ) कलायत क्षेत्र में स्थित एक दुकान पर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़कर सामान बाहर फेंकने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कलायत प्रभारी पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एचसी दिनेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव पिंज्जुपुरा निवासी सलीम खान व कलायत निवासी राकेश उर्फ राकू को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 11 कलायत निवासी एक महिला चमेली देवी कि शिकायत अनुसार उसकी रेलवे रोड कलायत पर शिक्षा भारती स्कूल के पास दुकान है। उक्त दुकान वर्ष 2005 में उसके द्वारा खरीदी गई थी तथा दुकान की रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, प्रॉपर्टी आईडी व बिजली का कनेक्शन उसके नाम है। उसने दुकान में अपना सामान रखकर ताला लगाया हुआ था। कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया था। बाद में उसने वह ताला हटाकर अपना ताला लगा दिया। 19 जून 2026 को कलायत निवासी प्रवीन शर्मा उपनाम डुली, कलायत निवासी सतबीर उपनाम सोनू रबारी, पिंजुपुरा निवासी सलीम खान तथा कलायत निवासी राकू राणा ने दुकान पर कब्जा करने की नियत से दुकान का ताला तोड़ दिया तथा अंदर रखा सामान बाहर फेंक कर अपना ताला लगा दिया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों किसी कातिलाना हमला करने के मामले में जिला जेल में बंद थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी सलीम खान व राकेश उर्फ राकू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किसी कमजोर आदमी के प्लाट पर जबरन कब्जा करने, जबरन वसुली करने, धोखाधड़ी करने सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने का एक संगठित गिरोह चला रहे है। आरोपी सलीम खान व राकेश उर्फ राकू भी उक्त वारदात में शामिल थे। दोनों आरोपी व्यापक पूछताछ उपरांत न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!