loader image

AAP vs BJP टकराव तेज: राघव चड्ढा का बड़ा आरोप—“जब तक थे आज्ञाकारी, तब तक ही थे संस्कारी”

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट रखने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे।

इसी बीच AAP सांसद राघव चड्ढा ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की और बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद पंजाब सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने यह पूरा मामला राष्ट्रपति के सामने रखा है और बताया है कि AAP एक खतरनाक साजिश रच रही है।

उन्होंने तीखा बयान देते हुए कहा, “जब तक थे आज्ञाकारी, तब तक ही थे संस्कारी,” जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है। इस बयान के बाद पंजाब और देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!