loader image
Thursday, July 9, 2026

DSP सुशील प्रकाश का खुलासा: फायरिंग का आरोपी हिरासत से भागा, फिर ऐसे पकड़ा गया

कैथल (Sahi;l Kasoon ) बदमाश को निशानदेही के दौरान सीआईए-1 पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करना उस समय भारी पड़ गया, जब बदमाश ने करीब 25 फीट ऊंचे नेशनल हाइवे 152 डी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही बदमाश का पैर टूट गया। पुलिस की टीम ने तुरंत आरोपी को फिर से दबोचा और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

पैर टूटने के कारण बदमाश चिल्लाते हुए अस्पताल तक पहुंचा, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी को पुलिस ने देसी कट्‌टे के साथ गिरफ्तार किया हुआ था। साथ ही उसके एक और साथी को देसी कट्‌टे के साथ पकड़ लिया गया।

मामले को लेकर डीएसपी सुशील प्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी सतबीर सिंह की टीम गश्त के दौरान गांव हरसौला बस अड्डा के पास मौजूद थी। वहां सूचना मिली कि गांव हजवाना निवासी सुरेंद्र सिंह अवैध असलहा लिए गांव सिसमौर से पाई नहर पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा हैं।

बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया
बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया

सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कबूला कि उसे एक असलहा सप्लायर यह असलहा 152 डी पर पाई से बरसाना रोड पर देकर गया था। आरोपी सुरेंद्र को सीआईए-1 पुलिस टीम उस स्थान की निशानदेही करवाने के लिए 152 डी पर पाई से बरसाना रोड पर लेके गई। जहां सुरेंद्र द्वारा पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया गया और वह पुल से नीचे कूद गया, उसके पैर में चोट लगी।

पुलिस टीम द्वारा उसे तुरंत काबू कर लिया गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां मैडिकल जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टी हुई। आरोपी को उपचार के लिए एडमिट किया गया है।

दोनों बदमाशों से बरामद किए गए देसी कट्‌टे।

दोनों बदमाशों से बरामद किए गए देसी कट्‌टे।

डीएसपी ने बताया कि दूसरे मामले में सीआईए-1 के एचसी पवन कुमार की टीम बरसाना रोड अनाज मंडी के पास मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव हाबड़ी निवासी संदीप उर्फ दीपू अवैध देसी पिस्तौल लिए हुए है, जो अभी गांव जाम्बा में कैथल ले करनाल जाने वाली सड़क पर किसी व्हीकल के इंतजार में खड़ा है।

पुलिस ने उस स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध गांव हाबड़ी निवासी संदीप उर्फ दीपू को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ दौरान पता चला है कि उक्त दोनों आरोपी दोस्त हैं तथा कुछ दिन पूर्व दोनों ने मिलकर पूंडरी क्षेत्र में एक शराब के ठेके पर फायरिंग करने की वारदात की थी। इस बारे आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!