loader image
Thursday, July 9, 2026

KMP एक्सप्रेसवे पर गो-तस्करी चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा: ट्रक ने पुलिस टीम को रौंदा, जवान की मौत; ASI गंभीर घायल

कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक के नीचे फंसे पुलिस जवान को निकालते पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar

कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक के नीचे फंसे पुलिस जवान को निकालते पुलिसकर्मी।

नूंह ( Sahil Kasoon ) कुंडली पलवल मानेसर एक्सप्रेसवे पर मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के पास गुरुवार अलसुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोयला की सीमा में उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी। पुनहाना सीआईए की टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले जाना शुरू किया। इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।

कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक का टायर पुलिसकर्मी के ऊपर चढ़ गया।
कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक का टायर पुलिसकर्मी के ऊपर चढ़ गया।

पुलिसकर्मी ट्रक की पिछली साइड मौजूद थे। इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे खराब वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश और एएसआई दोनों ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे दब गए। हादसे में गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एएसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए।

कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने पहले से खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने पहले से खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल एएसआई मुकेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रक के नीचे फंसने मृत पुलिस जवान के शव को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।
ट्रक के नीचे फंसने मृत पुलिस जवान के शव को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

पुलिस मामले की जांच कर रही

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन तथा टक्कर मारने वाले ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!