loader image
Latest:
Friday, June 12, 2026

शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला करके चोटे मारने के मामले में दो आरोपी काबू 

कैथल, 11 जून ( Sahil Kasoon ) नंदकरण माजरा स्थित शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला करके चोटे मारने के मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार एसएचओ राजौंद इंस्पेक्टर रामनिवास व सीआईऐ कलायत इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। काबू किए गए आरोपियों में सोंगल निवासी कमल तथा बालू निवासी राममेहर शामिल है।
एसएचओ राजौंद इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया की गांव सौंगल निवासी राजेश कुमार की शिकायत अनुसार वह नंदकरण माजरा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। शिकायतकर्ता के अनुसार 7 जून की रात करीब 10 बजे उसे राममेहर उर्फ बालू निवासी गांव बालू का फोन आया, जिसने उसे तैयार रहने की बात कही। कुछ देर बाद गांव सौंगल निवासी कमल, नसीब तथा राममेहर निवासी बालू शराब ठेके पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी तथा उसे दुकान से बाहर निकलने के लिए कहा।
शिकायतकर्ता के अनुसार राममेहर ने उसका गला पकड़ लिया, जबकि कमल ने अपने हाथ में लिए डंडे से उसकी बाईं बाजू पर वार किया। इसके बाद आरोपी उसे दुकान के अंदर ले गए और डंडों तथा चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी लगातार मारपीट करते रहे, जिससे उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी उसे पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया। नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसएचओ ने कहा की कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!