loader image
Wednesday, June 10, 2026

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: हरियाणा के सोनीपत के 5 युवक कार के साथ 70 मीटर गहरी खाई में गिरे, सभी घायल

कार टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर 70 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। - Dainik Bhaskar

कार टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर 70 मीटर गहरी खाई में गिरी थी।

उत्तराखंड घूमने गए सोनीपत जिले के युवकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार तड़के 3:21 बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर चल्थी क्षेत्र के पास हुआ। पांचों पिथौरागढ़ जिले स्थित मुन्स्यारी घूमकर लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में तीन युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो का इलाज टनकपुर के उपजिला अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, उत्तराखंड के ही मसूरी में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें सोनीपत के ही सत्यप्रकाश की मौत हो गई।

घायलों को एम्बुलेंस से तुरंत टनकपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
घायलों को एम्बुलेंस से तुरंत टनकपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के रहने वाले ये पांच दोस्त उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुन्स्यारी घूमने गए थे। यात्रा पूरी करने के बाद सभी युवक कार से चंपावत होते हुए टनकपुर की ओर लौट रहे थे और सभी सोनीपत नंबर की कार (HR-10AN-7221) में सवार थे। इनमें सोनीपत के जाहरी गांव निवासी विवेक (32), अमनदीप (30), किलोहड़द गांव निवासी मोहित (33), शहजादपुर गांव निवासी आदित्य (32) और अतुल (32) शामिल हैं।

चल्थी-कठौल के बीच नेशनल हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार करीब 70 मीटर गहराई में जा पहुंची, जिससे उसमें सवार सभी युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल टनकपुर भेजा गया।

उपजिला अस्पताल टनकपुर के डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया- घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मोहित, अमनदीप और अतुल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है।

चल्थी चौकी के SI राकेश कठायत ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे हादसे की सूचना मिली थी। प्राथमिक पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि उसे गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके चलते वह नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में गिर गई।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!