loader image
Saturday, September 19, 2026

जिला पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर कड़ा प्रहारः- 3 दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण में 44 मामलों में 43 आरोपी काबू, वर्ष 2026 में अब तक शराब तस्करी के 385 मामलो में 385 आरोपी किए गए काबू,

कैथल, 18 सितंबर ( साहिल कसून ) पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए 15 सितंबर से 17 सितंबर तक 3 दिवसीय विशेष ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस की सभी थाना पुलिस, चौकी इंचार्जों तथा सीआईए की विभिन्न टीमों द्वारा शराब तस्करों एवं अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक्साइज एक्ट के तहत कुल 44 मामले दर्ज कर 43 आरोपियों को काबू किया गया।

डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि 3 दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के धंधे पर प्रभावी प्रहार करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश, नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने 1045 लीटर लाहण, 338 बोतल हथकढ़ी शराब, 754 बोतल देशी शराब तथा 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री, अवैध शराब तैयार करना एवं तस्करी पर रोक लगाना तथा ऐसे गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना रहा।

डीएसपी ने कहा कि कैथल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ दर्ज किए गए 385 मामलों में 385 आरोपियों के कब्जे से 19816 लीटर लाहण, 2942 बोतल हथकढ़ी शराब, 4728 बोतल देशी शराब, 548 बोतल अंग्रेजी शराब सहित 11 चलती शराब भट्टी बरामद की जा चुकी हैं। शराब तस्करो पर जिला पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी ने कहा कि बार बार शराब तस्करी में पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तहत उनकी प्रॉपर्टी अटैच करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। अवैध शराब बनाने, बेचने या तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ समाज को नशे एवं अवैध गतिविधियों से मुक्त रखना है।

जानकारी देते हुए डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश।

 शराब तस्कर थाना सीवन पुलिस गिरफ्त में।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!