loader image

तेज रफ्तार थार से टकराई स्कॉर्पियो, अमेरिका से डिपोर्ट युवक की मौत, 3 दोस्त घायल

मृतक रितिक। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

मृतक रितिक। (फाइल फोटो)

हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसे में अमेरिका से डिपोर्ट 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चारों युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर कालाआंब की ओर जा रहे थे। असगरपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार से उनकी स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना तेज था कि स्कॉर्पियो के सारे एयर बैग खुल गए और गाड़ी पलटे खाते हुए काफी दूर जाकर रुकी। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे, वहीं टक्कर से थार के एक साइड के दो टायर फट गए, यहां तक रिम तक टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

मृतक की पहचान रितिक निवासी गांव लाहडपुर के रूप में हुई है। उसके पिता राजेंद्र कुमार सरपंच रह चुके हैं। रितिक करीब ढाई साल पहले डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था और वहां पर ट्रक चलाता था। करीब दो माह पहले ही वह डिपोर्ट होकर इंडिया आया था।

हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो। एयर बैग तक खुल गए।
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो। एयर बैग तक खुल गए।
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त थार। स्कॉर्पियो से हुई भीषण टक्कर में थार के एक तरफ के दोनों टायर फट गए और रिम तक टूट गए।
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त थार। स्कॉर्पियो से हुई भीषण टक्कर में थार के एक तरफ के दोनों टायर फट गए और रिम तक टूट गए।
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो।
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो।

ललित सैनी निवासी गांव लाहड़पुर ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके ताऊ के बेटे रितिक का फोन आया। उसने बताया कि उसके दोस्त रजत और हर्ष निवासी गांव प्यारेवाला (पंचकूला) उनके पास आ रहे हैं और सभी को घूमने जाना है।

कुछ देर बाद रजत और हर्ष अपनी काले रंग की स्कार्पियो लेकर उसके घर पहुंचे। इसके बाद चारों स्कार्पियो में सवार होकर पहले रसूलपुर गए और फिर वहां से कालाआंब की तरफ रवाना हो गए। उस समय गाड़ी रितिक चला रहा था, जबकि वह उसके साथ अगली सीट पर बैठा था।

ललित के अनुसार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच जब वे असगरपुर गांव से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने से कालाआंब की ओर से एक काले रंग की यूके नंबर थार तेज रफ्तार और लापरवाही से आती दिखाई दी। थार ड्राइवर ने सीधे उनकी स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी स्कार्पियो पलट गई, जबकि थार भी सड़क किनारे उतर गई।

हादसे के बाद रितिक, रजत और हर्ष गंभीर चोटों के कारण बेहोश हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल सढौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया गया।

हादसे में मृत रितिक।
हादसे में मृत रितिक।

ललित ने बताया कि उसकी और रितिक को परिजन उन्हें एमएम अस्पताल मुलाना ले गए, जबकि रजत और हर्ष को उनके परिवार वाले फोर्टिस अस्पताल मोहाली लेकर गए। एमएम अस्पताल मुलाना में इलाज के दौरान उसके ताऊ के बेटे रितिक की मौत हो गई, जबकि वह स्वयं अस्पताल में भर्ती है।

सूचना मिलने पर सढौरा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल ललित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात थार ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और आरोपी ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!