loader image

दूध सप्लाई कर लौट रहे पिता-पुत्र की गाड़ी ट्रक में घुसी, इकलौते बेटे की मौत

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर ट्रक के पीछे घुसी गाड़ी। - Dainik Bhaskar

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर ट्रक के पीछे घुसी गाड़ी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) दूध सप्लाई कर लौट रहे पिता-पुत्र की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद बाप-बेटा गाड़ी में ही फंसे रहे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से गाड़ी का दरवाजा तोड़कर केबिन काटकर उनको बाहर निकाला।

मृतक की पहचान 21 साल के प्रिंस निवासी कलवेहड़ी जिला करनाल के रूप में हुई। प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी ट्रक के पीछे फंस गई। फिलहाल प्रिंस के पिता का इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।
घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।

पुलिस के मुताबिक, रामसरूप (53) निवासी कलवेहड़ी ने अपनी अशोक लेलैंड गाड़ी को मदर डेयरी के बूथों पर दूध सप्लाई के लिए लगाया हुआ है। रामसरूप अपनी गाड़ी पर करनाल से पंचकूला तक दूध सप्लई करता है। 30 मई की रात करीब 1 बजे रामसरूप करनाल से दूध लेकर पंचकूला रवाना हुआ था।

रामसरूप के साथ उसका इकलौता बेटा प्रिंस हेल्पर के तौर पर गया था। दोनों बाप-बेटा पंचकूला में दूध सप्लाई करके करनाल अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे जीटी रोड पर शाहाबाद एरिया में नौ गजा पीर से आगे पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक (HR38W 5640) के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी गाड़ी सीधे ट्रक के पीछे जा टकराई।

पुलिस ने गाड़ी का केबिन-दरवाजा काटकर दोनों को निकाला।
पुलिस ने गाड़ी का केबिन-दरवाजा काटकर दोनों को निकाला।

टक्कर के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाप-बेटा काफी देर तक गाड़ी के अंदर फंसे रहे। मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के दरवाजे तोड़े और कुछ हिस्से काटकर दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से आदेश अस्पताल मोहड़ी पहुंचाया।

यहां प्रिंस की हालत गंभीर होने पर उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। रामसरूप को हादसे में मामूली चोटें लगीं। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। शाहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!