भिवानी में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, 35 हजार रुपये मुआवजा राशि के बदले मांग रहा था घूस
भिवानी ( Sahil Kasoon ) गुजरानी में तैनात पटवारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी पटवारी को अरेस्ट करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी पटवारी ने फसल खराब के मुआवजे के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, लेकिन दोनों की बातचीत के बाद 10 हजार रुपए में तय हुआ।
वहीं शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को दी। जिसके बाद टीम ने रेड करके आरोपी पटवारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

भिवानी विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि गुजरानी निवासी मंजीत ने एक शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि एक हर्ष नाम के पटवारी ने पहले उससे 15 हजार रुपए मांगे थे। बाद में 10 हजार रुपए में उनकी फाइनल बात हुई थी। इसकी शिकायत दी गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए हर्ष पटवारी ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी की ड्यूटी गुजरानी हलके पर तैनात था।

शिकायतकर्ता की 2022 में फसल नष्ट हुई थी, जिसकी मुआवजा राशि 35 हजार रुपए शिकायतकर्ता के पिता के खातें में आए थे, उसके एवज में पैसे मांग रहा था। वहीं दूसरा 2025 में शिकायतकर्ता ने अपनी फसल खराब होने की पोर्टल पर अपडेट की हुई है। दोनों के एवज में पैसे मांग रहा है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की गई है।
आमजन से अपील है कि जो भी भ्रष्ट कर्मचारी आम जनता के काम करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत हमें दें। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पटवारी को गुजरानी चौक से गुजरानी की तरफ जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया है।




