loader image
Friday, June 5, 2026

ट्राली चोरी करने के मामले में थाना चीका पुलिस द्वारा आरोपी काबू,

कैथल, 05 जून (Sahil Kasoon) चीका क्षेत्र से एक ट्राली चोरी करने के मामले में थाना चीका पुलिस प्रभारी एसआई प्रवीन कुमार की अगुवाई में एचसी सुशील कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव टटियाना निवासी गुरजिंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव डण्डोता निवासी ज्ञानी राम की शिकायत अनुसार 3 जून को उसके मकान के बाहर खड़ी ट्राली को आरोपी गांव टटियाना निवासी गुरजिंद्र सिंह चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर चोरीशुदा ट्राली गांव बलबेड़ा से बरामद कर ली गई।


ट्राली चोरी मामले में आरोपी चीका पुलिस गिरफ्त में।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!