loader image
Friday, June 5, 2026

सीआईए-1 पुलिस द्वारा 100.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित 3 आरोपी काबू , गाड़ी जब्त

कैथल, 05 जून (Sahil Kasoon) जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना गुहला क्षेत्र से 3 आरोपी को 100.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम अपराध की रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान गांव सलेमपुर के पास एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नं 6 चीका निवासी अजय, सीन्टू व सतीश उर्फ बम्बु  हेरोइन (चिट्टा) का नशा करने व बेचने का कार्य करते है जो अभी स्विफ्ट गाड़ी पर सवार होकर नशीला पदार्थ हेरोइन लेने के लिए पंजाब गए हुए हैं। जो गांव समाना से खुशहाल माजरा के रास्ते होते हुए चीका जाएगें। जिनको डेरा भागसिंह से खुशहाल माजरा वाले रास्ते पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर बताए गए स्थान डेरा भाग सिंह से खुशहाल माजरा वाले रास्ते पर नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ समय बाद स्विफ्ट गाड़ी में सवार आए 3 संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने तत्परता से काबू कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चीका निवासी अजय, सीन्टू व सतीश उर्फ बम्बु के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी गुहला रमेश गुलिया के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में एक पॉलीथिन से 100.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर गाड़ी जब्त कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जसबीर सिंह द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सतीश का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जबकि शेष दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!