loader image

करनाल में करंट से 21 भैंसों की मौत, टूटी बिजली की तार बनी हादसे की वजह

करनाल में करंट लगने के बाद बिजली के पोल के पास मृत पड़ी भैंसें। - Dainik Bhaskar

करनाल में करंट लगने के बाद बिजली के पोल के पास मृत पड़ी भैंसें।

करनाल ( Sahil Kasoon )  मेरठ रोड स्थित नगला फार्म पुल के नीचे करंट लगने से 20 भैंसों और एक कटड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब चरवाहे अपने पशुओं को लेकर गुजर रहे थे। अचानक बिजली के तारों में करंट आने से सभी पशु इसकी चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े।

कुछ ही सेकंड्स में सभी 21 पशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

पंजाब निवासी पशुपालक मोहम्मद रियाज ने बताया कि वे अपने पशुओं को चराने के लिए यहां लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही उनके लिए भारी पड़ गई। रियाज के अनुसार, उनका पूरा परिवार इन भैंसों पर ही निर्भर था। अब 21 भैंसों की मौत के बाद हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। समझ नहीं आ रहा कि अब हम क्या खाएंगे और इन भैंसों के बच्चे क्या खाएंगे।”

इन्हीं झूके तारों की वजह से 21 भैंसें करंट की चपेट में आ गईं।
इन्हीं झूके तारों की वजह से 21 भैंसें करंट की चपेट में आ गईं।

एक अन्य पशुपालक बाबू ने बताया कि मौके पर बिजली की तार पहले से टूटी हुई थी और उसमें करंट दौड़ रहा था। जैसे ही भैंसें उस तरफ गईं, वे करंट की चपेट में आ गईं। उन्होंने बताया कि मृत पशुओं में कई दूध देने वाली थीं और कुछ गर्भवती भी थीं, जिससे नुकसान और ज्यादा बढ़ गया है।

बाबू ने यह भी कहा कि वे पिछले दो साल से इसी इलाके में रहकर पशुपालन कर रहे हैं और इसी से अपना गुजारा करते हैं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी लोगों की भीड़।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी लोगों की भीड़।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सब इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि ईआरवी के माध्यम से 21 पशुओं की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजली का खंभा टेढ़ा था और तार आपस में टच हो रहे थे, जिसके कारण करंट फैल गया। इसी करंट की चपेट में आने से सभी पशुओं की मौत हुई है।

जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी ।
जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी ।

पुलिस के अनुसार, मृत पशुओं का पोस्टमार्टम वेटरनरी डॉक्टर से कराया जाएगा। इसके बाद पशुपालकों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बिजली व्यवस्था में लापरवाही किस स्तर पर हुई।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!