loader image
Latest:
Monday, June 15, 2026

दर्दनाक बस हादसा: महिला समेत 3 यात्रियों की मौत, 12 घायल | फतेहाबाद-टोहाना रोड पर पलटी बस

फतेहाबाद से टोहाना आ रही बस पलटने से 3 की मौत। - Dainik Bhaskar

फतेहाबाद से टोहाना आ रही बस पलटने से 3 की मौत।

हरियाणा (Sahil Kasoon) फतेहाबाद से टोहाना आ रही की एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों में सिटी थाना टोहाना में कार्यरत होमगार्ड बलविंदर सिंह भी शामिल है। वह गांव डुल्ट के रहने वाले थे। वहीं, एक युवती (31) भौती देवी और मोनी देवी (70) की भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बस में लगभग 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया। गांव चंदड निवासी यात्री राममेहर ने बताया कि ड्राइवर शुरू से ही तेज गति से बस (HR62A3411) चला रहा था। गांव भोडी के पास जैसे ही कट आया, ड्राइवर ने तेजी से बस मोड़ी और वो बेकाबू होकर खेत में जा पलटी।

हादसे के PHOTOS…

पस पलटने के बाद सीधे पेड़ से जा टकराई। लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
पस पलटने के बाद सीधे पेड़ से जा टकराई। लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलने पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में मदद की और प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। वो ड्राइवर-कंडक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। वो ड्राइवर-कंडक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
धरने की जानकारी मिलते ही एसडीएम आकाश शर्मा और डीएसपी जय भगवान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे।
धरने की जानकारी मिलते ही एसडीएम आकाश शर्मा और डीएसपी जय भगवान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे।

उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर और कंडक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया और गांव भौडी में टोहाना-फतेहाबाद रोड जाम कर दी। आरोप है कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, जिससे लोगों में भारी रोष। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश शर्मा और डीएसपी जय भगवान ने घटनास्थल का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की।

मौके पर मौजूद डीएसपी जय भगवान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और फरार ड्राइवर-कंडक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!