loader image
Thursday, June 4, 2026

थाना साइबर क्राईम पुलिस टीम को एसपी द्वारा प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

कैथल,  वीरवार को कार्यालय पुलिस अधीक्षक कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी व साइबर अपराध की शिकायतों में सराहनीय कार्य करने के लिए थाना साइबर क्राइम में इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई जसबीर सिंह, एएसआई अमृत लाल, एचसी सतीश व सिपाही विक्रम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस टीम द्वारा पिछले दिनो  मेवात जंगल से साइबर अपराध कर रहे आरोपी को पकड़ा गया था। इसके साथ साथ उक्त पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध के मामले सुलझाने सहित आमजन को साइबर अपराध बारे जागरूक करने में भी सराहनीय कार्य किया गया है। पुलिस टीम के महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करके खाकी का मान-सम्मान रखने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है, तथा कैथल पुलिस के अन्य जवान इनसे प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालना करें। बहादुरी से निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को आगे भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!