रेवाड़ी हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; केबिन काटकर निकाला शव
रेवाड़ी ( साहिल कसून ) धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार देर रात करीब 3 बजे दो ट्रकों की टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई। जंगल बेबलर के सामने सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे ट्रक में पीछे से एल्यूमिनियम प्लेटों से लदा ट्रक टकरा गया।
हादसे में अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटवाकर शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय अर्जुन निवासी अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टक्कर के बाद ड्राइवर अर्जुन ट्रक के कैबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना को रात 3 बजे हुई थी।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे ट्रक का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से चला गया। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने और हादसे के कारणों की जांच में लगी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।




