loader image
Friday, June 5, 2026

40 घंटे बाद तालाब से मिला मासूम का शव:जींद के पौली से हुआ था लापता; पुलिस ने चलाया अभियान

बच्चे कार्तिक का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

बच्चे कार्तिक का फाइल फोटो।

जींद (Sahil Kasoon) जुलाना के पौली गांव से बुधवार शाम लापता हुए ढाई वर्षीय कार्तिक का शव 40 घंटे बाद तालाब में बहता मिला है। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की थी, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, पौली गांव निवासी कार्तिक बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब के निकट खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो तालाब में गिरने की आशंका जताई गई।

घटना की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की खोज शुरू की। देर रात तक तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाया। गुरुवार सुबह से ही गोताखोर तालाब में बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के आसपास एकत्रित थे।

ग्रामीणों ने जब तालाब को खाली किया, तो एक किनारे पर मासूम बच्चे का शव बहता हुआ मिला।

मौके पर एसएफएल (स्टेट फॉरेंसिक लैब) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस शव का जींद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। टीम को शव पर कोई बाहरी निशान नहीं मिला है, हालांकि शव पानी में रहने के कारण फूला हुआ था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!