loader image

हरियाणा की MBBS छात्रा शगुन सैनी की मौत, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मिला शव

छात्रा शगुन सैनी (23) हरियाणा के कैथल के गांव बाबा लदाना की रहने वाली थीं। - Dainik Bhaskar

छात्रा शगुन सैनी (23) हरियाणा के कैथल के गांव बाबा लदाना की रहने वाली थीं।

हरियााणा के कैथल की रहने वाली MBBS छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह यूपी के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। रात 9 बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस तोड़कर अंदर गई। इसके बाद छात्रा का शव फंदे से नीचे उतारा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एसएसपी सूरज कुमार राय के मुताबिक, रूम पार्टनर जिया से पूछताछ में पता चला कि शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस इसको भी जांच का हिस्सा मान रही है। मृतका के माता-पिता दोनों सरकारी टीचर है। एक भाई है, जो MBBS कर रहा है। उन्हें सूचना दे दी गई हैं, उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।
छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।
पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।
पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।

थाना प्रभारी विपिन त्यागी के मुताबिक, छात्रा शगुन सैनी (23) हरियाणा के कैथल के गांव बाबा लदाना की रहने वाली थीं। शगुन कहीं बाहर गई थी। शाम को लौटकर हॉस्टल आई। उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में नहीं थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जिया कमरे में लौटी।

जिया ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसे लगा शायद शगुन सो रही है। जिया ने शगुन को कॉल की। तेज-तेज आवाज दी। इस दौरान आसपास के कमरों की लड़कियां भी पहुंच गईं। उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो शगुन का शव फंदे से लटका हुआ नजर आया।

कमरे में शगुन का शव लटकता देखा तो लड़कियां घबरा गईं। वह चीखती हुई बाहर आईं। तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गई। शगुन का शव फंदे से उतारा और अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को बुलाया। उसने कमरे की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शगुन के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

छात्रा शगुन ने हॉस्टल के कमरे में फंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।
छात्रा शगुन ने हॉस्टल के कमरे में फंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, छात्रा शगुन का भाई अंबाला के पास एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। दादा बिजली निगम से एक्सईएन रिटायर्ड है। वह 4 साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गई थी। परिवार उसकी पढ़ाई पर अब तक करीब एक करोड़ रुपए खर्च कर चुका हैं। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही पता लग पाएगा कि उनकी बेटी की मौत किस कारण से हुई है।

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रूम पार्टनर जिया से पूछताछ में पता चला कि शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस इसको भी जांच का हिस्सा मान रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शगुन के पिता सतीश सैनी टीचर हैं। मां शालिनी भी टीचर है। एक भाई है, जो MBBS कर रहा है। पिता ने कहा कि बेटी को कोई समस्या थी तो हमको बताती। यह कदम गलत उठाया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!