loader image

HDFC की महिला इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर की कोर्ट में पेशी आज:कैथल में 60 हजार रिश्वत लेते पकड़ी; बीमा क्लेम के बदले मांगी

कैथल में रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई एचडीएफसी बैंक की महिला ऑफिसर मुकेश। - Dainik Bhaskar

कैथल में रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई एचडीएफसी बैंक की महिला ऑफिसर मुकेश।

कैथल (Sahil Kasoon) रिश्वत लेने के मामले में पकड़ी गई HDFC बैंक की इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर मुकेश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश करने के बाद महिला का रिमांड हासिल किया जा सकता है। जिसमें यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि महिला ने जो रुपए लिए, उनमें किसी और व्यक्ति की हिस्सेदारी तो नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि महिला ने किसी और व्यक्ति से भी इस तरह रुपए लिए तो नहीं लिए हैं।

बता दें कि महिला ऑफिसर करीब आठ लाख रुपए के लोन माफी के बीमा क्लेम की एवज में एक युवक से 80 हजार रुपए मांग रही थी, उसे 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ACB कार्यालय से इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कलायत के ही रहने वाले युवक रमन ने इस संबंध में टीम को शिकायत दी थी।

रमन ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने बैंक से एक लोन लिया था, लेकिन बाद में उसके पिता की मौत हो गई थी। ऐसे में उसका लोन माफ हो जाना था और लोन पर बीमा क्लेम भी मिलना था, लोन की NOC दिलाने और बीमा क्लेम लेने के लिए उसने महिला कर्मचारी से संपर्क किया। आरोपी महिला अधिकारी ने 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।

महिला कर्मचारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसे दिलवा देगी और इसकी एवज में उन्हें कुल राशि का 10 प्रतिशत कमीशन उसे देना होगा। इस संबंध में युवक ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी। साथ ही महिला से की गई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली।

इस आधार पर ACB की टीम ने जाल बिछाया और युवक को पैसे देने के लिए बैंक में भेजा जैसे ही कर्मचारी पैसे लेने लगी, तो टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ दिया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अन्य लोगों की भूमिका मिली, तो उनको भी जांच में शामिल किया जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!