कैथल में ट्रेन से कटकर युवक ने किया सुसाइड…. 6 बहनों का भाई
कैथल में नए रेलवे स्टेशन के पास एक करीब 36 वर्षीय युवक ने ट्रेन के नीचे कटकर सुसाइड कर लिया। ट्रेन का पहिया युवक के सिर के ऊपर से निकल गया और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसा रात को करीब 11 बजे हुआ, जब जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन कैथल से होकर गुजर रही थी।
मृतक का पहचान गांव धनौरी के रहने वाले 36 वर्षीय निशांत के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से परेशान रहता था। मामले में जीआरपी पुलिस ने मृतक युवक के चाचवा के बयान पर इत्तेफाकिया मौत ही धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
गांव धनौरी निवासी रामेश्वर ने अपने बयान में बताया कि उसके भाई रामचंद्र के पास छह बेटियां और एक बेटा निशांत है। निशांत की शादी हो चुकी है और उसके एक बेटी व एक बेटा है। उसके भतीजे निशांत की कैथल शहर में कंफेक्शनरी की दुकान है। रोजाना की तरह रविवार को भी वह कैथल आया हुआ था। जब देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार को चिंता हुई।

उन्होंने अपने स्तर पर निशांत का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में रात करीब 11 बजे उनको सूचना मिली कि निशांत ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया है। वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परिवार बड़ा होने और अकेले पर जिम्मेदारी होने के कारण निशांत परेशान रहता था।
जीआरपी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।





