loader image

भिवानी में भीषण हादसा! ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद आग, ड्राइवर जिंदा जला; VIDEO आया सामने

हरियाणा ( Sahil Kasoon )भिवानी में सोमवार दोपहर ट्रक और डंपर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इसमें डंपर और ट्रक के केबिन में सवार ड्राइवर अंदर ही फंस गए। खुद को आग से घिरा देख दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मगर, आग की तेज लपटें देख वहां लोग उनके पास नहीं जा सके। इसके बाद लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन डंपर का ड्राइवर जिंदा जल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों वाहनों के तेल टैंक फट गए थे, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। ट्रक राजस्थान और डंपर हरियाणा निवासी मालिक के नाम पर है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया हे, जिसमें केबिन में फंसा ड्राइवर आग की लपटों में घिरा हुआ है और जाने बचाने की गुहार लगा रहा है। लोग उसकी ओर पड़ी बोरियां हटाकर मदद करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे है।

ट्रक-डंपर में आग लगने की PHOTOS…

आग से बचने के लिए ड्राइवर वहां पड़ी बोरियों को हटाते हुए।
आग से बचने के लिए ड्राइवर वहां पड़ी बोरियों को हटाते हुए।
बोरियां हटाकर अंदर फंसे ड्राइवर को निकालते लोग।
बोरियां हटाकर अंदर फंसे ड्राइवर को निकालते लोग।
बोरियां हटाकर ड्राइवर को बमुश्किल से बाहर निकाला।
बोरियां हटाकर ड्राइवर को बमुश्किल से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोहारू की ओर से मक्के से भरा ट्रक ईश्वरवाल की तरफ आ रहा था, जबकि सामने से ईश्वरवाल की ओर से एक डंपर आ रहा था। रोढ़ा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने के साथ ही दोनों वाहनों में आग भड़क उठी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दोनों के ड्राइवर अंदर ही फंस गए। आग की लपटों ने दोनों को घेर लिया। ट्रक में भरी मक्के की बोरियां सड़क पर बिखर गईं थी। इन बोरियों में भी आग लग गई।

आग में फंसे ड्राइवरों ने बचाओ-बचाओ चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। आग की लपटे तेज होने की वजह से राहत कार्य में मुश्किल आई। इसके लिए लोगों ने सबसे पहले मक्के की बोरियों को वहां से हटाया और फिर दोनों ड्राइवरों तक पहुंचे।

 दोनों ड्राइवर अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद लोगों ने तुरंत जेसीबी बुलाई और डंपर के केबिन में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर, तब तक ट्रक ड्राइवर की जिंदा जल कर मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। तुरंत बुरी तरह झुलसे ट्र्रक ड्राइवर को सरकारी अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों के साथ ट्रक और डंपर में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड।
ग्रामीणों के साथ ट्रक और डंपर में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड।
हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ लग गई।
हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ लग गई।

ईशरवाल गांव के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ट्रक और डंपर की टक्कर हुई तो दोनों वाहनों का तेल टैंक भी फट गया। इस कारण आग और तेज भड़क गई। कुछ दूरी पर ही जेसीबी खड़ी थी, जिसकी सहायता से ट्रक चालक को तो आग की लपटों से बचाने का प्रयास हो गया था। मगर, डंपर का पूरा केबिन आग की चपेट में आ गया। सके कारण डंपर ड्राइवर अंदर ही जिंदा जल गया।

भिवानी में भीषण हादसा! ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद आग, ड्राइवर जिंदा जला; VIDEO आया सामने

तोशाम थाना प्रभारी विशेष कुमार के अनुसार ट्रक राजस्थान के मालिक का है, जबकि डंपर हरियाणा के बहादुगरगढ़ निवासी के नाम पर है। ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया है, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है। राजस्थान के ट्रक ड्राइवर को बुरी तरह से झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!