loader image
Latest:
Saturday, June 6, 2026

हरियाणा CM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, लाठियां बरसाई गईं:दीपेंद्र हुड्डा पर वाटर केनन का इस्तेमाल, कुरुक्षेत्र में NEET-CBSE पेपर लीक का विरोध कर रहे

कुरुक्षेत्र (Sahil Kasoon) सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं गईं। पुलिस ने बेरिकेडिंग तोड़ रहे कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पर भी वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

सभी NEET और CBSE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही बेरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने एक्शन लिया। इसके बाद गिरफ्तार देने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, MLA अशोक अरोड़ा समेत सीनियर लीडर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने हिरासत में लेने के ऑर्डर दिए हैं।

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेशाध्यक्ष निशांत कटारिया समेत अन्य नेता पहुंचे हैं।

प्रदर्शन के PHOTOS…

बैरिकेड हटाने के लेकर पुलिस से भिड़ते कांग्रेसी।
बैरिकेड हटाने के लेकर पुलिस से भिड़ते कांग्रेसी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल होता हुआ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल होता हुआ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशांत कटारिया बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा। निशांत ने कहा कि देशभर में छात्र दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है।

प्रदर्शन से पहले इकट्ठा हुए कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता।
प्रदर्शन से पहले इकट्ठा हुए कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता।
कुरुक्षेत्र में सीएम आवास के पास इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
कुरुक्षेत्र में सीएम आवास के पास इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

निशांत कटारिया ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और छात्र कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।

उधर, युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के देखते हुए मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। आवास से पहले ही दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई और अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर दिया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!