loader image
Latest:
Sunday, June 14, 2026

मध्य प्रदेश में हरियाणा के 2 युवक जिंदा जले, जिंदा जलकर कंकाल बने

जबलपुर में डंपर ने कार को टक्कर मारी। आग में 2 लोग जिंदा जल गए। - Dainik Bhaskar

जबलपुर में डंपर ने कार को टक्कर मारी। आग में 2 लोग जिंदा जल गए।

मध्य प्रदेश (Sahil Kasoon )जबलपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार हाईवा डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हरियाणा के 2 युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। दोनों युवक वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसा जबलपुर से करीब 30 किमी दूर बरेला के शारदा मंदिर के पास हुआ।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया- हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान बौंद कलां निवासी परवीन शर्मा और खेड़ी बूरा निवासी मोनू शर्मा के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो रोहतक निवासी गौरव कुमार की थी, जो मोटर कार के कारोबार से जुड़े हैं।

मोनू और परवीन ड्राइवर के रूप में काम करते थे। दोनों काम से रायपुर गए थे। वहां से वापस रोहतक लौट रहे थे। पुलिस ने वाहन मालिक को सूचना दे दी है, जबकि मृतकों के परिजन हरियाणा से जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

डंपर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई।
डंपर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई।
आग लगने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
आग लगने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
दोनों युवक कार के अंदर ही कंकाल बन गए।
दोनों युवक कार के अंदर ही कंकाल बन गए।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया- शनिवार शाम बरेला थाना पुलिस को शारदा मंदिर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि मंडला की ओर जा रही स्कॉर्पियो एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी।

इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका। स्कॉर्पियो करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे आग और भड़क गई।

देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई। वह दोनों भारी वाहनों के बीच फंस गई। गाड़ी रोहतक के आर्य नगर क्षेत्र में रजिस्टर्ड है। गाड़ी मालिक से संपर्क कर लिया गया है।

हादसे के बाद आग बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद आग बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका। स्कॉर्पियो करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे आग और भड़क गई। देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वे स्कॉर्पियो के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और जबलपुर-मंडला रोड पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

कार के अंदर फंस रह गए 2 लोग। कंकाल बन गए।
कार के अंदर फंस रह गए 2 लोग। कंकाल बन गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!